जवाजा। पंचायती राज, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की ओर से आज नरबदखेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के वार्डों के आवेदन लिए जाएंगे। चुनाव प्रभारी उपेन्द्र सिंह एवं धीरज पांडे की उपस्थिति में आवेदन प्रक्रिया के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में नरबदखेड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले शाहपुरा, सरवीन एवं सुरड़िया वार्डों के आवेदनकर्ताओं से आवेदन लिए जाएंगे। संबंधित मंडल पदाधिकारियों को आवेदनकर्ताओं को सूचना देकर बैठक में साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहकर अपने-अपने वार्डों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। स्थान: खाकी बाबा की धूनी, जवाजा समय: प्रातः 11 बजे से भाजपा जवाजा मंडल की ओर से संबंधित वार्डों के सभी आवेदनकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं से बैठक में उपस्थित रहने की अपील की गई है।







