
स्वच्छ भारत मिशन को लेकर ग्राम पंचायतों में निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
किशनपुरा, कोटड़ा, काबरा व नाड़ीवाला में अधिकारियों ने लिया जायजा, दुकानदारों व ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक जवाजा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायत समिति जवाजा क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से निरीक्षण अभियान चलाया गया। मंगलवार को पंचायत समिति जवाजा के विकास अधिकारी श्री सुरेश कुमार गुप्ता एवं अतिरिक्त विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत किशनपुरा, कोटड़ा, काबरा एवं नाड़ीवाला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गांवों में सफाई व्यवस्था, नालियों की स्थिति, कचरा




























