6.50 लाख के मुनाफे से मजबूत हुई महिला सहकारी समिति लगेतखेड़ा क्लस्टर की वार्षिक आमसभा में 251 महिलाओं ने लिया भाग, आजीविका बढ़ाने पर मंथन

जवाजा। लगेतखेड़ा क्लस्टर में जय लक्ष्मी राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। इसमें 7 ग्राम पंचायतों की 251 महिलाओं सहित कार्यकारी समिति के सदस्यों एवं राजीविका स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। जिला ब्यावर के संयुक्त रजिस्ट्रार अधिकारी हीरालाल जीनगर ने राजीविका के माध्यम से संचालित गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं से इनका लाभ उठाकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का आह्वान किया। ब्यावर सहकार संघ अध्यक्ष रघुवीर सिंह चारण ने सहकारिता को महिलाओं की आर्थिक मजबूती का प्रभावी माध्यम बताते हुए सामूहिक रूप से आगे बढ़ने पर जोर दिया। पीएनबी पिपली का बाड़िया शाखा प्रबंधक अर्चना ने बैंकिंग, बीमा योजनाओं और स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज की जानकारी दी। उन्होंने पात्र समूहों की ऋण फाइलें तैयार कर अधिक से अधिक ऋण वितरण कराने की बात कही। ब्लॉक परियोजना प्रबंधक देवकरण पोसवाल ने महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं आजीविका संवर्धन पर जोर देते हुए शेष परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और नए आजीविका अवसर अपनाने का आह्वान किया। एरिया कोऑर्डिनेटर सोनिया धाकड़ एवं PA-MIS पूजा चौहान ने भी महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। क्लस्टर मैनेजर तारा देवी एवं अकाउंटेंट पुष्पा रावत ने समिति की गतिविधियों, आय-व्यय एवं ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की। वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति को 6 लाख 50 हजार रुपए का शुद्ध लाभ होने की जानकारी दी गई। आमसभा में महिला सशक्तिकरण, समूहों की मजबूती और आजीविका के नए अवसरों को लेकर भी चर्चा हुई।
Magra Samachar
Author: Magra Samachar

Leave a Comment

शमशान भूमि के रास्ते की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश, बोले- शव यात्रा के समय होती है सबसे ज्यादा परेशानी कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं, जल्द निर्माण नहीं हुआ तो कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे क्षेत्रवासी

Traffic Tail