
जवाजा । सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रशासक भंवर सिंह चिलियाबड़ के नेतृत्व में मदन सिंह की ओर से आयोजित किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लेकर सामाजिक एकता एवं धार्मिक संस्कारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को हिंदू धर्म का रक्षा सूत्र बांधा गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने हिंदू धर्म की गौरवशाली परंपराओं, संस्कृति, संस्कारों और धार्मिक मूल्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने तथा समाज में आपसी भाईचारा और एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया गया। बैठक में हिंदू धर्म एवं संस्कृति की रक्षा, सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं के संरक्षण को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।












