चतरपुरा घर के पास में बाड़े में घुसा पैंथर , चार बकरियों का शिकार तड़के 3 से 4 बजे के बीच हुई घटना, वन विभाग व पशु चिकित्सा टीम ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

बदनोर। चतरपुरा गांव में शनिवार तड़के एक वन्यजीव ने बाड़े में बंधी बकरियों पर हमला कर दिया। हमले में चार बकरियों की मौत हो गई, जबकि एक बकरी बच गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार केली देवी पत्नी हीरा सिंह के घर के पास बने बाड़े में पांच बकरियां बंधी हुई थीं। शनिवार सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच अज्ञात वन्यजीव बाड़े में घुस गया और बकरियों पर पैंथर का हमला कर दिया। हमले में चार बकरियां मारी गईं। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर सहायक वनपाल भेरूलाल गुर्जर एवं वनरक्षक पांचाराम मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र की जानकारी ली। वहीं पशुधन निरीक्षक चंद्रप्रकाश भी मौके पर पहुंचे और मृत बकरियों का निरीक्षण किया। विभागीय टीम द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों में दहशत, निगरानी बढ़ाने की मांग एक साथ चार बकरियों के शिकार की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ रही है। उन्होंने वन विभाग से गांव के आसपास निगरानी बढ़ाने तथा हमले में शामिल वन्यजीव का पता लगाने की मांग की है।
Magra Samachar
Author: Magra Samachar

Leave a Comment

शमशान भूमि के रास्ते की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश, बोले- शव यात्रा के समय होती है सबसे ज्यादा परेशानी कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं, जल्द निर्माण नहीं हुआ तो कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे क्षेत्रवासी

Traffic Tail