रंगोली स्लोगन से दिया मतदान जागरूकता का संदेश विद्यार्थियों ने अभिभावकों को मतदान के लिए किया प्रेरित

जवाजा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गावास में गुरुवार को ईएलसी प्रभारी नियाज मो. काठात के निर्देशन में रंगोली एवं स्लोगन के माध्यम से मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर तथा प्रेरक स्लोगनों के जरिए मजवाजा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गावास में गुरुवार को ईएलसी प्रभारी नियाज मो. काठात के निर्देशन में रंगोली एवं स्लोगन के माध्यम से मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर तथा प्रेरक स्लोगनों के जरिए मतदान के महत्व का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्वीप नोडल प्रभारी लेखपाल सिंह रावत, कमल किशोर वैष्णव, देवीलाल, विजय शर्मा, सुरज्ञान चौहान, फूलवन्ती देवी भाटी, ऊषा मीणा, मुकेश सीरवी एवं प्रताप सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश अपने परिवार एवं आसपास के लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।तदान के महत्व का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्वीप नोडल प्रभारी लेखपाल सिंह रावत, कमल किशोर वैष्णव, देवीलाल, विजय शर्मा, सुरज्ञान चौहान, फूलवन्ती देवी भाटी, ऊषा मीणा, मुकेश सीरवी एवं प्रताप सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश अपने परिवार एवं आसपास के लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

Magra Samachar
Author: Magra Samachar

Leave a Comment

शमशान भूमि के रास्ते की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश, बोले- शव यात्रा के समय होती है सबसे ज्यादा परेशानी कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं, जल्द निर्माण नहीं हुआ तो कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे क्षेत्रवासी

Traffic Tail